Home उत्तर प्रदेश जनपद झांसी में 01 आर0ओ0बी0 के निर्माण हेतु 29 करोड़ 12 लाख...

जनपद झांसी में 01 आर0ओ0बी0 के निर्माण हेतु 29 करोड़ 12 लाख 98 हजार रुपए स्वीकृत

49
0

झांसी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद झांसी में 01 रेल उपरिगामी सेतु के निर्माण हेतु 29 करोड़ 12 लाख 98 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। उ0प्र0 के लोक निर्माण मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नाबार्ड वित्त पोषित आर0आई0डी0एफ0 योजनान्तर्गत जनपद झांसी में मोंठ-रेलवे स्टेशन के पास उत्तर मध्य रेलवे के झांसी-कानपुर रेल खण्ड के कि0मी0-1183/3-4 पर रेल सम्पार संख्या-150 पर 02 लेन रेल उपरिगामी सेतु के निर्माण कार्य हेतु रू0 29 करोड़ 12 लाख 98 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। चालू वित्तीय वर्ष में इस परियोजना हेतु रू0 05 करोड़ 51 लाख 84 हजार की धनराशि भी उ0प्र0 शासन द्वारा अवमुक्त कर दी गयी है। आर0ओ0बी0 का निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारंभ हो जाएगा। जितिन प्रसाद ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जनपद झांसी में मोंठ-रेलवे स्टेशन के पास उत्तर मध्य रेलवे के झांसी-कानपुर रेल खण्ड के कि0मी0-1183/3-4 पर रेल सम्पार संख्या-150 पर 02 लेन रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से लोगों को आवागमन में आसानी होगी और सफर आसान हो सकेगा।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here