Home उत्तर प्रदेश साले ने जीजा पर पत्थर पटका, हालत गंभीर, प्रेम विवाह के बाद...

साले ने जीजा पर पत्थर पटका, हालत गंभीर, प्रेम विवाह के बाद से चल रही थी नाराजगी

29
0

झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र के गोविंद चौराहा स्थित मंदिर परिसर के पास पुराने विवाद को लेकर साले ने जीजा की मारपीट कर पत्थर पटक दिया। जिससे जीजा की हालत गंभीर हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। घटना का कारण प्रेम विवाह के बाद से चल रही नाराजगी थी।जानकारी के मुताबिक नवाबाद थाना क्षेत्र के गोविंद चौराहा स्थित मढिया मोहल्ला मंदिर के पास एक और मंदिर बना हुआ है। आज देर शाम इस मंदिर की लाइट चालू करने अर्जुन पहुंचा था। तभी मंदिर के पास रहने वाले उसके साले से विवाद हो गया। जिसके चलते उसके साले ने अर्जुन की मारपीट कर उसके मुंह पर पर पत्थर पटक दिया। जिससे अर्जुन घायल हो गया। विवाद का कारण बताया जा रहा की अर्जुन ने घटना स्थल के पास रहने वाली दूसरी समाज की युवती से प्रेम विवाह किया था। इसी के च्लते युवती का भाई नाराज रहता था और आए दिन अर्जुन से विवाद होता था। आज भी वही पुरानी बातों को लेकर दोनो झगड़ा हो गया और घटना को अंजाम दिया गया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here