Home उत्तर प्रदेश खजुराहो इंटरसिटी के एसी कोच के नीचे लगी आग, मची भगदड़

खजुराहो इंटरसिटी के एसी कोच के नीचे लगी आग, मची भगदड़

41
0

झांसी। खजुराहो इंटरसिटी के एसी कोच के नीचे से अचानक धुआं निकलने लगा। जिससे यात्री घबरा गए और देखते ही देखते धुआं आग में तब्दील हो गया। आग की चिंगारी निकलते देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में कोच में तैनात रेलवे कर्मियो ने अग्नि शमन यंत्रों का प्रयोग कर आग पर काबू पा लिया। इस दौरान ट्रेन करीब एक से डेढ़ घंटा बिलंब हो गई।जानकारी के मुताबिक झांसी से खजुराहो जाने वाली इंटर सिटी जैसे ही महोबा पहुंची तभी कुछ गड़बड़ी के चलते करीब एक घंटा खड़ी रही। इसके बाद जैसे ही ट्रेन महोबा से आगे बढ़ी तभी कुछ दूरी पर चलते ही ट्रेन के एसी कोच के एम वन बोगी के नीचे चक्के के पास से धुआं निकलने लगा। जिसे देख यात्रियों ने शोर मचाया। ट्रेन को वही रोक दिया गया और यात्री ट्रेन से उतरकर देखने लगे। तभी धुआं आग में तब्दील हो गया। जिसे देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। इससे पहले की आग बड़ा रूप लेती ट्रेन में सवार रेलवे कर्मियो ने सूझ बूझ से कार्य करते हुए आग बुझाने वाले उपकरणों का उपयोग कर आग पर काबू पा लिया तब कही जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here