झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दबंग युवकों ने हाथ पकड़ कर छेड़खानी कर दी। युवती ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने जमकर दहशत फैलाते हुए उनकी मारपीट की ओर पथराव किया। पीड़िता ने घटना की लिखित सूचना पुलिस को दे दी है।जानकारी के मुताबिक गोकुल पुरी कॉलोनी निवासी युवती ने प्रेमनगर थाना पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया की होली के दिन वह अपने मामा के घर पर दरवाजे पर खड़ी थी। तभी वहां के दबंग युवक रोहित यादव और मोहित यादव शराब के नशे में आए और बुरी नियत से उसका हाथ पकड़ कर छेड़खानी कर दी। जिसका उसने विरोध किया तो दोनो युवकों ने उसकी जमकर मारपीट करते हुए जान से मारने की नियत से फावड़ा उठा लिया। किसी प्रकार युवती ने वहां से भाग कर जान बचाई। युवती का आरोप है की दोनो दबंग कई घंटे तक उनके घर पर दहशत फैलाने के लिए पथराव भी करते रहे। पीड़िता ने दबंगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





