
झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के सहनी बिहार कॉलोनी में पत्थर पटक कर युवक की हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।जानकारी के मुताबिक सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के बौद्ध नगर मसीहा गंज निवासी युवक शीलू अहिरवार 22 वर्षीय किसी कार्य से साहनी बिहार कॉलोनी गेट के पास खड़ा था। तभी एक युवक से उसका मुंह बाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की युवक ने शीलू के सीने पर पत्थर से कई बार कर दिए। जिस से वह घायल हो गया। घायल अवस्था में शीलू को उपचार के लिए मेडिकल कोलेज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






