Home Uncategorized बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में “दहेज विरोधी जागरूकता” पर संगोष्ठी आयोजित, कुप्रथा समाप्त करने...

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में “दहेज विरोधी जागरूकता” पर संगोष्ठी आयोजित, कुप्रथा समाप्त करने का आह्वान

20
0


​झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग में “दहेज विरोधी जागरूकता कार्यक्रम” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश पाण्डेय के मार्गदर्शन तथा हिंदी विभाग की सहायक आचार्य एवं नोडल अधिकारी डॉ. अचला पाण्डेय के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज से दहेज जैसी कुप्रथा का उन्मूलन करना और महिलाओं के प्रति होने वाले अत्याचारों पर अंकुश लगाना रहा।
​संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए समाज कार्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. यतीन्द्र मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “दहेज मांगना कोई शान की बात नहीं, बल्कि यह एक मानसिक कमजोरी और अपराध है। हमें एक ऐसे समाज का निर्माण करना होगा जहां किसी पिता को अपनी बेटी के विवाह के लिए कर्ज न लेना पड़े और न ही किसी बेटी को दहेज की बलि चढ़ना पड़े।”
​कार्यक्रम में विभाग के लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की। संगोष्ठी का कुशल संचालन समाज कार्य विभाग की सहायक आचार्य डॉ. नेहा मिश्रा ने किया, जबकि अंत में आभार व्यक्त शिक्षण सहायक श्रीमती गुंजा चतुर्वेदी द्वारा किया गया।
​इस अवसर पर समाज कार्य विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अनूप कुमार, रत्नेश लिटौरिया, भूपेंद्र मिश्रा, इकबाल सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here