Home उत्तर प्रदेश बहु से प्रताड़ित सास पहुंची एसएसपी के द्वार, संपत्ति हड़पने का लगाया...

बहु से प्रताड़ित सास पहुंची एसएसपी के द्वार, संपत्ति हड़पने का लगाया आरोप

27
0

झांसी। पिछले कई दिनों से चल रहा होटल ड्रीम लैंड का मालिकाना हक और संपत्ति पर कब्जे का विवाद आज गहरा गया है। जहां सास ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बहु पर उत्पीड़न करने ओर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबीक रेलवे स्टेशन रोड निवासी संध्या देवी साहू पत्नी स्व. अशोक साहू ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया की होटल तथा अन्य संपत्ति उनके ससुर के नाम थी। ससुर ने मरणोपरांत वह संपत्ति के उनके पति के नाम कर दी थी। पति की मृत्यु के बाद उक्त संपत्ति का तीन हिस्से में बटवारा हुआ था। बहु को उसका हक मिल चुका है। लेकिन अब वह लगातार उनका व उनकी पुत्री का उत्पीड़न कर संपत्ति को हड़पने के लिए लगातार पुलिस में झूठी शिकायत कर रही। सास का आरोप है की बहु उन्हे होटल में तथा आवास में नही घुसने देती है। उनका आरोप है की बहु ने अपने हिस्से की संपत्ति लेने के बाद अब वह लगातार उन पर दबाव बनाकर झूठे मनगढ़ंत आरोप लगाकर उनकी संपत्ति हड़पना चाहती है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here