
झांसी। यात्रा के दौरान यात्रियों के गुम होने वाले मोबाइल फोन की दर्ज सूचनाओं को गंभीरता से लेकर एसपी जीआरपी के निर्देशन में मोबाइल बरामदगी के चलाए गए अभियान के तहत जीआरपी थाना पुलिस ने 54 लाख कीमत के 360 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को लौटा दिए है।
मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी जीआरपी ने बताया कि ट्रेन में यात्रा के दौरान यात्रियों के कई मोबाइल फोन गुम हो रहे थे। जिसकी लगातार सूचनाएं दर्ज हो रही थी। मोबाइल गुम होने की सूचनाओं को गंभीरता से लेकर स्वाट, सर्वेलेंस और जीआरपी थाना पुलिस को मोबाइल बरामदगी के निर्देश दिए थे। निर्देशों पर पुलिस टीम ने करीब 360 मोबाइल फोन जिनकी कीमत 54 लाख रुपए बरामद कर आज उनके स्वामियों को सौंप दिए है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

