Home उत्तर प्रदेश ध्यानचंद स्टेडियम में ‘सांसद खेल स्पर्धा 2023’ के अंतर्गत हुए खेलों...

ध्यानचंद स्टेडियम में ‘सांसद खेल स्पर्धा 2023’ के अंतर्गत हुए खेलों में खिलाडियों ने जोश और उत्साह के साथ दिखाया खेल कौशल

40
0

झाँसी I झाँसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद अनुराग शर्मा के कुशल निर्देशन में लोकसभा क्षेत्र में कराई जा रही “सांसद खेल स्पर्धा-2023” के क्रम में मंगलवार दिनांक 14 फरवरी 2023 को जनपद झाँसी के ध्यानचंद स्टेडियम में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं का आयोजन किया गया I प्रथम दिवस हुईं खेल प्रतियोगिताओं जैसे- खो-खो, वॉलीबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स में लगभग 27 विद्यालयों से 1100 खिलाडियों ने हिस्सा लेकर अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर खिलाडियों का जोश और उत्साह देखने लायक था I बताते चलें कि सांसद खेल स्पर्धा-2023 के अंतर्गत खेले गये खो-खो, वॉलीबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स खेलों में सभी खिलाडियों ने जीत के लिए कड़ी मेहनत की I जहाँ सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने तालियाँ बजाकर खिलाडियों का उत्साहवर्धन भी किया I इस अवसर पर देवेश तिवारी, राकेश भदौरिया, राजेश सोनकर, सुनील, विकाश, विजेंदर, सत्येन्द्र श्रीमती सुनीता तिवारी एवं प्रतिभाग करने वाले विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here