झांसी। झांसी ललितपुर राजमार्ग पर सड़क पार करते समय वाइक सबार ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की सूचना मिलने पर बिजौली पुलिस ने तुरंत परिजनों को सूचना देकर इलाज़ के लिए मेडीकल भेजा जहां उसकी मौत हो गई टक्कर मारने वाली मोटरसाइकिल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है घटना रविवार को देर रात की बताई जा रही है।
थाना प्रेमनगर क्षेत्र अन्तर्गत बिजौली पुलिस चौकी के निकट सड़क पार कर रहे बिजौली निवासी राजेंद्र रैकवार पुत्र मक्कू उम्र 38 साल को वाइक सबार ने टक्कर मार दी जिससे बह गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा जहां इलाज़ के दौरान उसकी मौत हो गई घटना के बाद बिजौली पुलिस ने टक्कर मारने वाली मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है। बिजौली पुलिस चौकी प्रभारी विवेकानंद यादव ने बताया कि मृतक राजेन्द्र रैकवार निवासी बिजौली मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था उसकी पत्नी बिजौली पुलिस चौकी के सामने फल बेचने का ठेला लगाती है बीती रात्रि मृतक सड़क पार कर रहा था कि इसी बीच तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल की टक्कर लगने से घायल हो गया जहां इलाज़ के दौरान उसकी मौत हो गई दुर्घटना करने वाली वाइक को कब्जे में ले लिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

