Home उत्तर प्रदेश “डिप्लोमा इंजीनियर संघ” ग्रामीण अभियंत्रण विभाग उत्तर प्रदेश की जनपदीय कार्यकारिणी का...

“डिप्लोमा इंजीनियर संघ” ग्रामीण अभियंत्रण विभाग उत्तर प्रदेश की जनपदीय कार्यकारिणी का पुर्नगठन

22
0

झांसी। डिप्लोमा इंजीनियर संघ ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में आज जनपदीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन हुआ यह जानकारी जनपदीय सचिन इंजीनियर परवेज खान ने दी। उन्होंने बताया कि प्रान्तीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपदीय कार्यकारिणी का पुर्नगठन दिनांक 18.01.2023 को विकास भवन स्थित अवर अभियन्ता कक्ष में सम्पन्न कराया गया। प्रान्तीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी अपरिहार्य कारणोवश बैठक में उपस्थित नहीं हो सके। उपस्थित सदस्यों द्वारा आपसी विचार विमर्श के उपरान्त वर्ष 2023 की कार्यकारिणी के लिये नई कार्यकारिणी निर्विरोध रूप से निम्नानुसार गठित की गयी। जनपद अध्यक्ष इं०तीर्थ राज यादव,उपाध्यक्ष इ० रामचन्द्र वर्मा,जनपद सचिव इं० परवेज खान,संयुक्त सचिव इं० योगेन्द्र कुमार गुप्ता,वित्त सचिव इं० देवीशंकर वर्मा को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर नव निर्माण निर्वाचित अध्यक्ष इंजीनियर तीर्थराज यादव ने कहा कि कार्यकारिणी डिप्लोमा इंजीनियर संघ के अंतर्गत सभी के हितों का ध्यान रखेगी। उन्होंने कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं दी देते हुए बधाई दी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here