Home उत्तर प्रदेश उन्नाव गेट व्यापार मंडल ने मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर किया...

उन्नाव गेट व्यापार मंडल ने मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर किया खिचड़ी वितरण

22
0

झांसी। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर उन्नाव गेट व्यापार मंडल के नेतत्व में आज उन्नाव गेट पुलिस चौकी के सामने खिचड़ी का वितरण किया गया जिसमे मुख्य अतिथि राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अडजरिया रहे। वही व्यापार मंडल के महामंत्री हेमंत सिंह चौहान ने कहा की मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खाए जाने का विशेष महत्व होता है कोषाध्यक्ष प्रेम उपाध्याय ने बताया हिन्दू धर्म में मकर संक्रांति पर्व को बेहद ही खास माना जाता है मकर संक्रांति को कई जगह पर खिचड़ी के नाम से भी जाना जाता है इस दिन खिचड़ी खाने की परंपरा है उन्नाव गेट व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव महाराज, महामंत्री हेमंत सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष प्रेम उपाध्याय, मनोज दीक्षित, मनोज यादव, रेनू तिवारी, पत्रकार राहुल कोष्टा, पंडित राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, दीपक साहू आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here