Home Uncategorized बलरामपुर पुलिस में आईपीएस विकास कुमार के स्थानांतरण पर विदाई समारोह के...

बलरामपुर पुलिस में आईपीएस विकास कुमार के स्थानांतरण पर विदाई समारोह के दौरान भावुक पल…

100
0

झांसी। बलराम पुर के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक विकास कुमार का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के पद पर स्थानांतरण होने पर गत दिवस पुलिस कार्यालय बलरामपुर में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया।

एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय समेत पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने विकास कुमार को शॉल, स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंटकर भावभीनी विदाई दी।

अपने कार्यकाल में अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति, जनसुनवाई, यातायात व्यवस्था, नशे और साइबर अपराध के खिलाफ अभियानों को लेकर विकास कुमार के कार्यों की सराहना की गई।

विदाई के दौरान माहौल भावुक हो गया। विकास कुमार ने कहा कि बलरामपुर में बिताया गया समय हमेशा याद रहेगा। जिले की जनता का स्नेह, पुलिस परिवार का सहयोग और मीडिया का सकारात्मक समर्थन उनके लिए हमेशा खास रहेगा।

उन्होंने पुलिस कर्मियों से ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ जनसेवा जारी रखने की अपील की।

बलराम पुर के समस्त पुलिस कर्मियों ने आईपीएस विकास कुमार को नई जिम्मेदारी झांसी एसएसपी बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here