
झांसी। दो दिन से पालतू कुत्ता के गुमशुदा होने की सूचना दर्ज कर उसे बरामद करने के लिए ताबड़तोड़ मेहनत कर रही पुलिस को सफलता मिल गई। पुलिस ने उसे उरई से सकुशल बरामद कर उसके मालिक को सौंप दिया है। डोगी को सकुशल बरामद कर राहत की सांस की। जानकारी के मुताबिक शिवाजी नगर लेवर चौराहा निवासी यथर्व शर्मा ने बताया की उन्होंने तीन मई 2022 को कश्मीर से साइबेरियन हस्की ब्रीड का डोगी जिसका नाम रियो को खरीदा था। तभी यह डोगी उनके घर पर ही पला हुआ था। मंगलवार को घर का दरवाजा खुला होने पर रियो घर के बाहर निकला और गायब हो गया। इसके बाद काफी तलाश किया लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद यथर्व शर्मा ने चौकी विश्विद्यालय में लिखित सूचना दी। पुलिस ने डोगी की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डोगी को उरई से सकुशल बरामद कर उसके मालिक को सौंप दिया। मालिक ने अपने डोगी को सकुशल पाकर पुलिस का धन्यवाद अदा। वही डोगी की कीमत एक लाख अस्सी हजार रुपए बताई गई है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





