Home Uncategorized खुलेआम घूम रहा अपराधी प्रवृति का दबंग, मांगी एक लाख की रंगदारी...

खुलेआम घूम रहा अपराधी प्रवृति का दबंग, मांगी एक लाख की रंगदारी न देने कर देगा हत्या

35
0

झांसी। योगी सरकार में दबंग अपराधिक लोगों पर लगातार कार्यवाही की जा रही। लेकिन कई अपराधिक व्यक्ति आज भी राजनेतिक संरक्षण में रहकर खुलेआम आम जन में भय व आतंक माहौल बनाए हुए है। जिससे आम जन में दहशत बनी हुई है। ऐसा ही प्रकरण थाना रक्सा क्षेत्र का आया जहां एक दबंग अपराधिक प्रवृति के व्यक्ति ने ग्रामीण के घर में घुसकर उसकी मारपीट की ओर एक लाख की रंगदारी न देने पर हत्या की धमकी देकर भाग गया।जानकारी के मुताबिक रक्सा थाना क्षेत्र अथाई मोहल्ला निवासी अंकित प्रजापति ने रक्सा थाना में लिखित शिकायत देते हुए बताया की उसके गांव का रहने वाला दबंग अपराधिक व्यक्ति राजनेतिक संरक्षण में लगातार क्षेत्र में दहशत का माहौल बनाए हुए है। अंकित का आरोप है, की बीते दिनों यह दबंग अपने आधा दर्जन साथियों के साथ उसके घर आया और उसे गाली गलौज कर मारपीट कर दी। बीच बचाव करने आई घर की महिलाओं के साथ जमकर अभद्रता करते हुए एक लाख रूपयो की अवैध मांग की। उन्होंने बताया की दबंग ने उन्हे धमकी दी है कि रूपयो की मांग पूरी नहीं हुई तो वह हत्या कर देंगे। शिकायती पत्र के माध्यम से पीड़ित ने कार्यवाही की मांग की है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here