झांसी। जनपद में आम जन को सुरक्षा की दृष्टि से जागरूक करने के लिए और प्रचार प्रसार के लिए 112 पुलिस हेल्प लाइन के प्रचार प्रसार के लिए कैंप का शुभारंभ किया गया। शुक्रवार को इलाईट चौराहा पर एसएसपी राजेश एस ने 112 इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम की पब्लिक को जानकारी देने के लिए की विषम परिस्थितियों में डायल 112 लगाए ओर पुलिस सहायता प्राप्त करे। इसी के लिए आज कैंप का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया की पुलिस सुरक्षा के लिए वह कभी भी डायल 112 लगाकर पुलिस की सुरक्षा ले सकते है। वही एसएसपी ने जनता से अपील की है, की डायल 112 के सेल्फी प्वाइंट बनाए गए है ताकि लोग एक दूसरे को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





