
झांसी। साहिबजादा दिवस के उपलक्ष में कल दिनांक 29 दिसंबर 2022 को साय 5:00 बजे पंडित दीनदयाल सभागार झांसी में धन धन श्री गुरु गोबिंद सिंह साहिब जी के लख्तेजिगर चार साहिबजादो और माता गुजरी जी की लासानी शहादत को समर्पित लाइट एंड साउंड कार्यक्रम दास्तान ए शहादत का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी गुरूसिंह सभा के अध्यक्ष सर्वजीत सिंह और दिलबाग सिंह ने देते हुए बताया की साहिबजादा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पटियाला से पंजाबी कला मंच के कलाकार चार साहिब जादो की शहादत के ऊपर प्रकाश डालेंगे जिसमें सभी को चार साहिबजादो का इतिहास पता चल सके यह कार्यक्रम लगभग 2 घंटे चलेगा इसी कार्यक्रम में सिख समाज के बच्चों द्वारा चार साहिबजादो के इतिहास के ऊपर प्रकाश डालेंगे कार्यक्रम के उपरांत गुरु का अटूट लंगर वर्ताया जाएगा यह कार्यक्रम समस्त सिख साध संगत झांसी द्वारा आयोजित किया जा रहा है आयोजन के बारे में प्रेस वार्ता करते हुए मुख्य रूप से दिलबाग सिंह भुसारी प्रधान गुरु सिंह सभा सिपरी बाजार, सरबजीत सिंह कोहली प्रधान गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार झोकन बाग ,गुरविंदर सिंह सबरवाल , लविंदर सिंह , जीएस सलूजा जी ,सुरेंद्र सिंह जी ,बलबीर सिंह सलूजा जी ,भूपेंद्र सैनी, रवनीत कोहली ,जगजीत चावला परविंदर सिंह अरोरा, चंदीप सिंह, गोल्डी नगरा ,नीटू फुलेल , बॉर्बी चरण ,आदि मौजूद रहे अंत में सब का आभार परमजीत सिंह मन्नी ने किया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

