
झांसी। शरीर को स्वास्थ्य रखने और पेट्रोल की बचत करने का संदेश देते हुए अपने आवास से साइकिल चलाकर नगर निगम शासन के प्रस्तावित किए गए समय पर अपने कार्यालय पहुंच गया। अधिकारी के साइकिल से पहुंचने पर नगर निगम में हड़कंप मच गया। नगर निगम कर्मचारी इसलिए सहमे थे की उन्होंने पहली बार अपने विभाग के किसी अफसर को साइकिल पर आते देखा। झांसी नगर निगम के नगर आयुक्त आईएएस पुलकित गर्ग आज सुबह अपने सरकारी आवास से साइकिल पर सवार होकर सड़क के रास्ते चलते चलते नगर निगम कार्यालय पहुंचे। पहले तो कार्यलय पर मोजूद अधिकारी और सुरक्षा कर्मी साइकिल पर किसी आम आदमी के आने का अंदाजा लगा रहे थे। लेकिन जैसे ही नगर आयुक्त साइकिल को स्टेंड में लगाकर मैन गेट पहुंचे तो उन्हें देख कर सभी अचंभित हो गए। नगर आयुक्त ने कहा की शरीर को स्वास्थ्य और बीमारियों से बचाना और पेट्रोल की बचत करना है तो अधिक से अधिक साइकिल चलाकर स्वास्थ्य रहे मस्त रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





