Home Uncategorized दोहरा हत्याकांड : सीसीटीवी कैमरा खंगालती रही पुलिस, घटना स्थल से जुटाए...

दोहरा हत्याकांड : सीसीटीवी कैमरा खंगालती रही पुलिस, घटना स्थल से जुटाए साक्ष्य

22
0

 

झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी कॉलोनी में वृद्ध पति पत्नी की हुई हत्याकांड की घटना से पर्दाफाश करने के लिए पुलिस रविवार को दिनभर आस पास के सीसीटीवी कैमरे खंगालती रही वही पुलिस की फॉरेंसिंक टीम घटना स्थल से हम साक्ष्य एकत्रित करती रही। वही घटना का अनावरण करने में लगी तीन अलग अलग पुलिस टीम घटना का खुलासा करने के लिए साक्ष्य जुटाने में लगी रही।

आपको बता दे कि शनिवार की देर रात थाना सीपरी बाजार पुलिस को मसीहा गंज निवासी जगपाल ने सूचना देते हुए बताया था कि उसके पिता विश्वनाथ और मां भुवनदेवी पहुंज नगर के पास गोविंदपुरी कॉलोनी में रहते है। रक्षा बंधन त्यौहार होने पर वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ वहां गया था। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर और मकान के अंदर से दुर्गंध आने पर उसने कमरे में झांक कर देखा तो उसके माता पिता मृत अवस्था में पलंग पर पड़े है। इस सूचना पर थाना सीपरी बाजार का भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। तभी घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी श्रीमती प्रीति सिंह सहित कई आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। इधर वृद्ध महिला और उसके पति का शव बुरी तरह से सड़ जाने पर पुलिस यह अनुमान नहीं लगा सकी आखिर दोनों मृतक की हत्या की गई है तो किस चीज से और कहा बार किया गया या दोनों की संदिष्ध परिस्थिति में मौत है। दोनों शवों में भारी दुर्गंध आने और कीड़े पड़ने पर किसी प्रकार की आशंका जाहिर नहीं की जा सकी। पुलिस टीम ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इधर फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से कई अहम साक्ष्य एकत्रित किए। वही रविवार की सुबह से ही पुलिस की अलग अलग तीन टीम इस घटना का अनावरण करने के लिए घटना स्थल से लेकर आस पास के कई सीसीटीवी फुटेज, आस पास के लोगों से पूछताछ और कई संदिग्धों से पूछताछ की। रविवार की देर शाम फोन पर वार्ता के दौरान सीपरी बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के गठित पैनल द्वारा किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि दोनों की मौत किन करणों के चलते हुई है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here