झांसी।नगर निकाय चुनाव के आरक्षण की घोषणा होते ही आपत्तियों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। वार्ड नंबर 7 कछियाना पुलिया नंबर 9 क्षेत्र में भी आरक्षण को लेकर जिलाधिकारी के नाम शिकायती पत्र में आपत्ति जताई गई है।लालू पण्डित ,रोहित यादव , फहिम खान,राधे महाराज ,रोहन यादव,नदीम,शहवाज खान आदि के हस्ताक्षर युक्त शिकायती पत्र में बताया कि नगर निकाय चुनाव हेतु नगर निगम झांसी की वार्डो की आरक्षण सूची शासन द्वारा जारी की गई है। वार्ड नंबर 7 कछियाना पुलिया नंबर 9 को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि आरोही- अवरोही क्रम के अनुसार उक्त सीट सामान्य पुरुष या पिछड़ा वर्ग पुरुष हेतु आरक्षित की जानी चाहिए थी। यदि जनगणना के आधार पर देखा जाए तो सर्वाधिक लगभग 55 फ़ीसदी पिछड़ा वर्ग के मतदाता हैं , सामान्य वर्ग की आबादी करीब 25 फीसदी है, जबकि अनुसूचित जाति की आबादी करीब 20 फ़ीसदी ही है। इस आधार पर उक्त सीट का अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया जाना उचित नहीं है। आपत्ति जताते हुए उक्त सीट का आरक्षण बदलकर पिछड़ा वर्ग पुरुष अथवा सामान्य पुरुष करने की मांग की गई है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





