Home उत्तर प्रदेश राष्ट्र हित में सकारात्मक चिन्तन जरूरी : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघसंघ के...

राष्ट्र हित में सकारात्मक चिन्तन जरूरी : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघसंघ के प्रचार विभाग ने आयोजित किया मीडिया संवाद

27
0

झांसी। रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ , प्रचार विभाग , झाँसी महानगर द्वारा मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ पत्रकार जनो को आमंत्रित किया गया एवं उनसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचार साझा किये गए। संघ द्वारा चलाये जा रहे सेवा कार्य , शिक्षा के प्रकल्प व राष्ट्र हित मे सकारात्मक विचारों एवं अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई । मुख्य वक्ता के रूप में विभाग प्रचार प्रमुख मनोज ने बताया कि राष्ट्र के निर्माण में मीडिया की बड़ी भूमिका है। उन्होंने मीडिया बंधुओं से आग्रह किया कि राष्ट्रहित में सकारात्मक चिंतन की नितांत आवश्यकता है। हमें खबरों के प्रकाशन पर भी ध्यान देने की जरूरत है। नकारात्मक खबरों के प्रकाशन से बचना चाहिए। ताकि समाज में उनका दुष्प्रभाव न पड़े। उन्होंने सोशल मीडिया के इस दौर में सुचिता पूर्ण खबरों के चयन पर भी जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने प्रचार विभाग के कार्य और विस्तार समेत उसकी आवश्यकता पर विस्तार से बताया। महानगर प्रचारक सक्षम ने बताया कि आज समाज में सकारात्मक कार्यों की प्रमुखता से चर्चा व प्रसार करने की जरूरत है। इस अवसर पर महानगर प्रचार प्रमुख जितेंद्र मिश्रा,मीडिया विभाग से महेश पटेरिया, जिला सोशल मीडिया एवं नगर प्रचार प्रमुख अनिरुद्ध रावत , वासुदेव , तरुण समाधिया , शिवांक , गौरव घनघोरिया उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here