झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय में अध्ययनरत बी.ए प्रथम से एम.ए द्वितीय तक के अंग्रेजी विषय के छात्राओं का अंग्रेजी साहित्य परिष्द के अंतर्गत कक्षा प्रतिनिधि व विभिन्न पदों पर गठन किया गया, जिसमें एम.ए द्वितीय से शुम्बुल खान अध्यक्ष व वैष्णवी लाक्षाकार व रूचि रिछारिया कक्षा प्रतिनिधि एम.ए प्रथम वर्ष से उल्मा उपाध्यक्ष, सृष्टि अग्रवाल, अशिफा कक्षा प्रतिनिधि बी.ए तृतीय वर्ष से जीनत बानो सचिव, नैन्सी सोनी व पूजा कक्षा प्रतिनिधि बी.ए द्वितीय वर्ष से तनाज खान उप सचिव, खुशी मंसूरी व करूणा शर्मा कक्षा प्रतिनिधि बी.ए प्रथम वर्ष से नाहिद बानो उप सचिव महक सनैरिया, कृतिका कुशवाहा हंसिका भारती कक्षा प्रतिनिधि के रूप में चुनी गई।समस्त प्रकार का चयन अंग्रेजी विषय में अध्ययनरत छात्राओं ने मतों के आधार पर किया। निर्णायक मण्डल के रूप में अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ. सीराज खान व डाॅ. रवि कुमार रहे। अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. बी.बी त्रिपाठी ने समस्त चयनित प्रतिनिधियों को उनके भविष्य के प्रति शुभकामनाएँ व्यक्त की।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





