Home Uncategorized ऑन लाइन गेमिंग के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले 6 गिरफ्तार, 403...

ऑन लाइन गेमिंग के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले 6 गिरफ्तार, 403 करोड़ का मिला लेनदेन, पांच सौ से ज्यादा usdt अकाउंट सीज

276
0

झांसी। एसएसपी विकास कुमार के निर्देशन में झांसी की साइबर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रेमनगर थाना पुलिस ने ऑन लाइन गेमिंग के माध्यम से लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश कर छ आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 403 करोड़ रुपयों का लेनदेन और पांच से ज्यादा usdt अकाउंट सीज करा दिए है। साथ ही प्रेमनगर थाना पुलिस इस गिरोह के तीन अन्य सदस्यों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक लगातार पुलिस को शिकायतें मिल रही थी कि कुछ लोग बैंक से लोन दिलाने के नाम पर सीधे साधे लोगों का बैंक एकाउंट पास बुल ले लेते है। फिर उनके अकाउंट में ऑन लाइन गेमिंग के माध्यम से कि गई साइबर ठगी की रकम मंगवा कर अपराध करते है। ऐसी तीन सौ 25 से अधिक शिकायतों को गंभीरता से लेकर एसएसपी विकास कुमार ने थाना प्रेमनगर पुलिस को ऐसे संगठित गिरोह के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। एसएसपी के निर्देशन में लगी प्रेमनगर पुलिस टीम ने जब इस गिरोह की परते खोलना शुरू की तो पुलिस के होश उड़ गए। गिरोह में गिरफ्तार हुए छ लोगों के कब्जे से बरामद 500 से अधिक usdt अकाउंट में करीब 403 करोड़ का लेनदेन पाया गया। पुलिस टीम ने प्रेमनगर के ईसाई टोला निवासी दीपक वर्मा उर्फ सत्यम, झांसी होम्स के सामने महादेव टाइल्स निवासी अदनान हुसैन, आदिल हुसैन, प्रेमनगर के कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी जानपाल, सुममेर नगर निवासी अभिषेक चौधरी, लहर गिर्द निवासी अर्चित अग्रवाल गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से सात कीमती मोबाइल फोन एक डायरी बरामद की जिसमें लंबा चौड़ा हिसाब किताब लिखा हुआ था। वही इस संगठित गिरोह के फरार साथी अरमान, अर्श शेख़, मोहम्मद फैज समस्त निवासी गाड़िया फाटक प्रेमनगर है। इनकी पुलिस टीम तलाश कर रही है। मामले का खुलासा आईपीएस अरीबा नोमान ने किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here