Home झाँसी मीडिया क्लब मधुमक्खियों के हमले से 1 दर्जन से अधिक लोग हुए गंभीर रूप...

मधुमक्खियों के हमले से 1 दर्जन से अधिक लोग हुए गंभीर रूप से घायल, मची भगदड़दर

24
0

झांसी (मोठ)। असल पूरा मामला मोठ कोतवाली क्षेत्र के भरोसा ओवर ब्रिज से आगे निकली बेतवा प्रखंड नहर के पास का है जहां घटोरिया मंदिर पर पूजा के लिए आए कुछ लोगों पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। हमले में लगभग 1 दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए लोगों ने इस घटना की सूचना एंबुलेंस को दी एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार किया गया। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार वीर सिंह बंशकार पुत्र भगवानदास ग्राम बडोनी से घटोरिया पूजन के लिए आए हुए थे पूजा पाठ चल रहा था तभी अचानक मक्खियों का एक झुंड वहां आया और वहां मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया। हमले में महिला, बच्चे, बूढ़े, युवा, को जोरदार काट लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन में एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।

रिपोर्ट मुकेश वर्मा भरत नामदेव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here