Home उत्तर प्रदेश समिति ने बच्चो के साथ मनाया बाल दिवस

समिति ने बच्चो के साथ मनाया बाल दिवस

27
0

झाँसी। ग्राम ढीमरपुरा में अक्षय जन सेवा समिति द्वारा आयोजित बच्चो कि पाठशाला में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसमें नन्हे मुन्ने बच्चों ने फैंसी ड्रेस मुकाबलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान मुख्यातिथि अक्षय जन सेवा समिति कि अध्यक्ष सविता पचौरी के मुख्य आतिथ्य में जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पण कर उनको नमन किया । अध्यक्ष सविता पचौरी ने बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे जवाहर लाल नेहरू जी को प्यार से चाचा नेहरू कह कर बुलाते थे और नेहरू जी भी उनसे बहुत प्यार करते थे। नेहरू जी एक महान व्यक्ति और नेता होने के बाद भी बच्चों से मिलते थे। इस कारण से उनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है.इसके उपरांत फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावकों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। नन्हे बच्चों ने चाचा नेहरू, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, झांसी की रानी, महात्मा गांधी इत्यादि के बेहद सुंदर दृश्य प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मनोज पाठक, संजीव शर्मा, अबधेश जैन, नीलू कोशल, डंगोर मोहन सिंह, इजी.मयंक श्रीवास्तव,ज्योति अग्रवाल ,रानी अनिल कुमार विश्कर्मा, योगेश तिवारी, पूनम अवस्थी, अनीता सुरेन्द्र बसेड़िया , आशा यादव, सीमा शर्मा, बृजेश शर्मा, प्रीति रायकवार,अरुण पचौरी, अनिल जयसवाल आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन ज्योति अग्रवाल व आभार विवेक गोस्वामी ने व्यक्त किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here