झांसी। जेडीए की नियम के विरुद्ध बनाए जा रहे होटल का टीम ने मौके पर पहुंच कर ध्वस्त करण कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक सीपरी बाजार क्षेत्र ग्राम भोजला निवासी वीरू यादव पुत्र रामकुमार का भोजला मंडी के पास होटल बनाया जा रहा था। बताया जा रहा था की होटल जेडीए विभाग के नियम विरुद्ध बिना अनुमति के बनाया जा रहा था। जिसकी सूचना पर जेडीए की टीम ने आज मौके पर पहुंच कर जेसीबी मशीन से उसका ध्वस्तीकरण कर दिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

