Home उत्तर प्रदेश केनरा बैंक ने गोष्ठी में पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों को बताई...

केनरा बैंक ने गोष्ठी में पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों को बताई योजनाएं

42
0

झांसी। पुलिस विभाग में पुलिस कर्मी हमेशा रिस्क पर नौकरी करता है, विषम परिस्थिति में परिवार को आर्थिक लाभ पहुंचाने में भी पुलिस कर्मी असमर्थ रहता है। ऐसी परिस्थितियों को दूर करने के लिए केनरा बैंक नई योजनाएं लेकर आया है। इन्ही योजनाओं का लाभ पुलिस कर्मी ज्यादा से ज्यादा ले सके इसको लेकर आज प्रेमनगर थाना में गोष्ठी आयोजित की गई जिसमे पुलिस कर्मियों को रिस्क कवर की जानकारियां दी गई और उन्हे व उनके परिवार को दुर्घटना और विषम परिस्थिति में आर्थिक लाभ कैसे लिया जा सकता है, इन बिंदुओं पर जानकारी दी गई। गोष्ठी में केनरा बैंक के अधिकारी, कानूनी सलाहकार और प्रेमनगर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here