Home उत्तर प्रदेश कांग्रेस तोड़ेगी भाजपा का मायाजाल : प्रदीप जैन आदित्य

कांग्रेस तोड़ेगी भाजपा का मायाजाल : प्रदीप जैन आदित्य

20
0

झांसी। आज शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय मानिक चौक में पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य एवं कार्यवाहक शहर अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई।जिसमें दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर भाजपा के कन्हैया कुशवाहा, समाजवादी पार्टी के दीपक पासवान व बुन्देलखण्ड क्रांति दल के शंकर तिवारी ने अपनी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए। वही अभिषेक , चंदन सेन, रामजी चौरसिया, ये, अमित, आदम खान, समीर खान साजिद खान, सागर रावत अरुन साहू रिषभ आदि अनेक युवाओं ने कांग्रेस की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस सदस्यता ग्रहण की। बैठक में विभिन्न वार्डो के नव नियुक्त अध्यक्षों को पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, मनोज गुप्ता एवं इदरीश खान ने वार्ड नं.2 में संतोष वर्मा, 7 में अमरनाध माहौर,16 में शुभम वर्मा, 21 में मातादीन श्रीवास,22 में आरिफ खान, 36 में विवेक गुप्ता 38 में ओम प्रकाश दहिया, 47 में दीपकदत्त मिश्र, 52 में रोवेश खान, 58 में अभिषेक चरसिया, 59 में विशाल जैन को मनोनयन पत्र दिए। बैठक को संबोधित करते हुए मनोज गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पूरी दमखम के साथ निकाय चुनाव लड़ेगी ओर इस बार नगर निगम पर कांग्रिस का क़ब्ज़ा होगा । पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि गुजरात में भाजपा सरकार की लापरवाही के कारण मोरवी कि पुल टूटा और सैकड़ों लोगों की जान गई। अब कांग्रेस भाजपा का मायाजाल तोड़ेगी। बैठक में इदरीश खान, विजय नारायण तिवारी ,भरत राय,राजकुमार सेन, वैभव बट्टा, राजकुमार फौजी, अनिल रिछारिया, गौरव त्रिपाठी,इमरान खान ,मेवालाल भण्डारिया,रशीद मंसूरी, नीरज सेन, रवीन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहें। संचालन अमीर चंद आर्य ने किया और अंत में आभार वैभव बट्टा ने व्यक्त किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here