Home उत्तर प्रदेश राहुल के पीछे भीड़ देख भाजपा के पेट में हो रहा दर्दकई...

राहुल के पीछे भीड़ देख भाजपा के पेट में हो रहा दर्दकई पदाधिकारी रूठ कर बैठक छोड़ कर चले गए

25
0

झांसी। नगर निगम चुनाव में पार्टी कार्य कर्ताओं में जोश भरने और प्रत्याशियों की नब्ज टटोलने आए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृज लाल खाबरी ने अपने कार्यकताओं में जोश भरते हुए नगर निगम चुनाव, पंचायत और नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने का जोश भरा। वही उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा की मंदिर मस्जिद हिंदू मुस्लिम भाजपा करती है, हम तो प्यार से इस देश को जोड़ते है, ओर राहुल गांधी इस देश को जोड़ने के लिए निकल पड़े। राहुल के पीछे लाखों की भीड़ देख भाजपा के पेट में दर्द हो रहा है। वही बैठक में कई पदाधिकारियों को तवज्जो न मिलने पर वह बैठक छोड़ कर नाराज होकर चले गए। शुक्रवार को स्थानीय विवाह घर में आयोजित कांग्रेस पार्टी कार्य कर्ताओं की नगर निगम पालिका और पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बृज लाल खबरी ने जोश भरा। उन्होंने मंच से कहा की एक समय था जब हम इस देश में गुलाम कहे जाते थे, इस देश को आजाद कराने में गांधी जी का बहुत योगदान है। इस आजादी को सजाए रखने देश को आजाद बनाए रखने में इंद्रा जी ने बत्तीस गोलियां खाई थी की यह देश एक बना रहे खंडित न हो इसलिए उन्होंने अपने प्राणों की बलि दी। दूसरा नाम इस देश के लिए राजीव गांधी का नाम आता है। बड़ी विडंबना है, देश की भाजपा कहती है कांग्रेस ने सत्तर साल में क्या क्या यह एक उंगली कटाने वाली बात है। अगर कांग्रेस ने कुछ न किया होता तो आज यह लोग जो बेच रहे वह किसकी दी हुई है।उन्होंने कहा की हमारे देश को बनाने वाले अमर शहीद लोगो की विरासत को बेचने वालों को क्या कहेंगे, महंगाई, बेरोजगारी चर्म सीमा पर है, जीएसटी ने कमर तोड़ दी। जब राहुल गांधी ने इस पर सदन में चर्चा करते है तो वह भाजपाई दूर भागते है। इसलिए राहुल गांधी अब सड़क पर चलकर चर्चा कर रहे इसे भाजपा नही रोक पाएगी। भारत जोड़ी आंदोलन जैसे ही कन्याकुमारी से शुरू किया राहुल गांधी के पीछे लोगों की भीड़ चल पड़ी। मंदिर मस्जिद, हिंदू मुश्लिम करते है भाजपा हम प्यार से इस देश को जोड़ने का काम करते है इसलिए भारत जोड़ो आंदोलन में लाखो की भीड़ जुड़ रही जिससे भाजपाइयों के पेट में दर्द हो रहा है। देश की जनता चाहती है अन्याय बंद हो, बेरोजगारी बंद हो, इस देश में अपराध बढ़ा है, प्रतिदिन समाचार पत्रों में हत्या लूट डकैती जैसी संगीन वारदात प्रकाशित हो रही फिर भी प्रदेश सरकार बोल रही उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश। जनता इनसे छुटकारा चाहती है। उन्होंने छात्र की हत्या के मामले में बताया की कांग्रेस ने छात्र के घर पहुंच कर उसे न्याय दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन से बात की। लोगों को न्याय केवल कांग्रेस दिलाने का कार्य कर रही बाकी लोग तो केवल राजनेतिक रोटियां सेंकने जाते है। मजबूत दल से मजबूत दल ही लडेगा। भाजपा की लड़ाई कांग्रेस से है। कांग्रेस पूरी तैयारी से चुनाव लडेगी, ओर यह रिजल्ट आने पर पता चलेगा। कोई भी कार्यकर्ता मुझसे फोन पर या घर से संपर्क कर सकता है। सभी कार्यकर्ता पदाधिकारियों से नगर निगम, पालिका, पंचायत के चुनाव पर चर्चा करेंगे, सभी कार्यकर्ता तैयार रहे। सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता तय कर ले की हमको अपना क्षेत्र जितने के लिए लड़ना है, तो जीत निश्चित हो जायेगी। छोटी छोटी बातों को लेकर आपस में मन मुटाव न रखे।उन्होंने कहा की आपसी मन मुटाव से पार्टी का नुकसान होगा, इसलिए एक जुट होकर कार्य करो पार्टी का फायदा होगा। उन्होंने कहा की बाद कष्ट होता है जब 2022 के रिजल्ट की ओर देखा जाता है। प्रियंका जी के चेहरे पर लड़ा चुनाव भी हार गए। इसकी पुनर्वर्ती न हो सभी लोग एक जुट हो जाओ और कांग्रेस को नगर निगम, पंचायत, पालिका के चुनाव में जीत दिलाएं। एक एक आदमी इस जिम्मेदारी को अपने ऊपर लागू कर ले नही करेंगे और हम जहां खड़े है, वही खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा की जिन साथियों ने बसपा, सपा को आज पार्टियां छोड़ कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए सभी को हृदय से उन्हे मेरा धन्यवाद।उन्होंने कहा की लोग अपने परिवार की खुशहाली के लिए व्रत रखते है, लेकिन राहुल गांधी ने इस देश को बचाने, लोगों को बचाने, इस देश की विरासत को बचाने के लिए कन्या कुमारी से व्रत रखा है, ओर यह व्रत तब पूर्ण होगा जब लाखों की भीड़ उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगी। कैसे जीतेंगे नगर निगम, नगर पालिका, पंचायत कैसे जीतेंगे इस पर सभी कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया जाएगा। इस दौरान मंच पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, कांग्रेस नेता राहुल राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here