Home उत्तर प्रदेश पंद्रह वर्षों से पार्टी की सेवा कर रही कविता शर्मा ने मांगा...

पंद्रह वर्षों से पार्टी की सेवा कर रही कविता शर्मा ने मांगा मेयर का टिकट, पदाधिकारियों को भेजा आवेदन

26
0

झांसी। पिछले पंद्रह वर्षों से लगातार भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर पार्टी और सामाजिक कार्य कर रही कविता शर्मा ने मेयर पद का टिकट मांगा है। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, नगर निगम चुनाव प्रभारी सहित भाजपा के पदाधिकारियों को अपना आवेदन दिया। सैयर गेट अंदर निवासी भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की महामंत्री कविता शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, नगर निगम चुनाव प्रभारी सहित भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा को आवेदन देते हुए बताया की वह पिछले पंद्रह साल से लगातार भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय सदस्य के रूप में पार्टी व आम जन की सेवा कर रही है। 1989 से अब तक 2022 तक सामान्य जाति की महिलाओं को मेयर की दावेदारी नही मिली है, यह खेद का विषय है। जबकि महिलाओं की भागीदारी अधिक से अधिक होना चाइए। महिलाओं के सम्मान और उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार कार्य कर रहे है। कविता शर्मा ने उन्होंने आवेदन के माध्यम से मेयर पद का टिकट की मांग की है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here