Home उत्तर प्रदेश फर्जी मुकदमे ओर जेल भेज कर डराया जा रहा है, हम सड़कों...

फर्जी मुकदमे ओर जेल भेज कर डराया जा रहा है, हम सड़कों पर आंदोलन करेंगे, लेकिन तारीख नही बताएंगे

39
0

झांसी। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशन पर झांसी जेल में मुलाकात करने के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए दल ने बताया की सरकार फर्जी मुकदमे दर्ज कर जेल भेज कर कानून का मखौल उड़ा रही लोगों में डर भय पैदाकर इसलिए सरकार की गलत कार्यवाही का खुल कर कोई विरोध नहीं कर पा रहा। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी सरकार द्वारा कानून के किए जा रहे द्रुपयोग के खिलाफ रणनीति बनाकर आंदोलन करेगी, जब उनसे पूछा गया आंदोलन कब होगा तो वह तारीख नही बता पाए। बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन में गठित टीम में शामिल जसराना के विधायक सचिन यादव, मैनपुरी के किसनी विधायक बृजेश कठेरिया, संजय पाल ने झांसी जेल में बंद पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव से मुलाकात की इसके बाद मुलाकात करने के बाद विधायकों ने कहा की सरकार अकारण सुनियोजित तरीके से समाजवादी पार्टी के लोगों पर जुल्म ढा रही है। विधायक किसनी ने कहा हम अपराधियों पर कार्यवाही कराने के लिए सहमत है। लेकिन पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह तथा सपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को राजनेतिक द्वेस भावना के चलते प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने पूर्व विधायक पर दर्ज अलग अलग एफआईआर पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए बताया किसी एफआईआर में स्थान नही खोला किसी में दिखाया गया की लेखराज को सकुशल रात बारह बजे कन्नौज जेल में दाखिल किया गया, ओर षड्यंत्र उसके बाद रचा गया। उन्होंने दीप नारायण को निर्दोष बताते हुए कहा की उन्हे न्यायालय पर पूर्ण भरोसा है, वह न्यायालय की लड़ाई लड़ेंगे। वही विधायक जसराना सचिन यादव ने कहा की सरकार गैर कानूनी मुकदमे लगाकर आम जन में कानून का भय का माहौल पैदा कर रही इसलिए लोग सरकार की गलत कार्यवाही का विरोध करने में भी डर रहे है। उन्होंने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशन पर जल्द ही सड़कों पर समाजवादी पार्टी का हर नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगा। जब उनसे आंदोलन का समय मीडिया ने पूछा तो वह समय और तारीख नही बता पाए। आपको बता दे की जिस समय पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह की गिरफ्तारी हुई थी उसके दस दिनों तक कोई सपाई नेता या कार्यकर्ता ने पुलिस कार्यवाही का विरोध नहीं किया था। पूर्व विधायक से जेल में मुलाकात करने कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी भी शामिल थे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here