
झांसी। नगर निगम चुनाव जैसे जैसे नजदीक आता जा रहा है। पार्टियों में रणनीति बनाने का कार्य शुरू हो गया। बैठक सम्मेलन आयोजित कर पार्टियां अपने अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जीत का मंत्र के साथ जोश भर रही है। इसी क्रम में झांसी में भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई वार्ड ओर बूथ अध्यक्षों की समीक्षा करने आए उत्तर प्रदेश सरकार पूर्व मंत्री/नगर निगम चुनाव के सह प्रभारी सतीश चंद्र दिवेदी ने समीक्षा करते हुए सभी को एक जुट होकर अपने अपने वार्ड में कार्य कर जन संपर्क कर भाजपा को जीत दिलाने का जोश भरा। सोमवार को तहसील स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित की गई भाजपा की नगर निगम चुनाव की समीक्षा में सह प्रभारी सतीश चंद्र ने बूथ अध्यक्ष और वार्ड अध्यक्षों में जोश भरते हुए कहा की सभी मिलकर अपने अपने वार्ड में कार्य करे। अकेले वार्ड अध्यक्ष पर पूरा भार नही छोड़े, साथ ही उन्होंने कहा की वोटर लिस्ट का कार्य सात तारीख तक पूर्ण करा ले। साथ ही घर घर जन संपर्क कर अपने अपने वार्ड से भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए कार्य करे। समीक्षा में उन्होंने बताया की नगर निगम चुनाव में प्रतिदिन किसने क्या किया इसकी मुख्यालय लखनऊ से प्रतिदिन मॉनिटरिंग होगी। समीक्षा में भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, सही कई पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष मोजूद रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






