झांसी।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षक समस्याओं पर चर्चा परिचर्चा कर शिक्षकों की सभी समस्याओं को शीघ्र निस्तारित कराने के लिए हर संभव प्रयास का जिलाध्यक्ष और जिला महामंत्री ने आश्वासन दिया। प्राथमिक शिक्षक संघ का विस्तार भी किया गया, जिसमें जिन ब्लॉकों में कार्यकारिणी गठित है उन सभी पदाधिकारियों का सम्मान किया गया एवं बंगरा ब्लॉक कार्यकारिणी में श्रीमती श्वेता गुप्ता को बंगरा ब्लॉक अध्यक्ष एवं वंदना चतुर्वेदी को ब्लॉक मंत्री का उत्तरदायित्व, दिया गया । रामकिशोर यादव को ब्लॉक गुरसराय का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाकर जल्द से जल्द कार्यकारिणी का विस्तार करने का दायित्व दिया गया। ब्लॉक मोठ से चित्रांश खरे को प्रभारी बनाया गया । मऊरानीपुर ब्लाक कार्यकारिणी का गठन हेतु राजकुमार एवं धर्मवीर को , चिरगांव ब्लॉक की कार्यकारिणी के गठन हेतु शशिकांत को तथा बंगरा ब्लॉक का प्रभारी विष्णु झा को बनाया गया। समस्त पदाधिकारियों का शिक्षकों द्वारा माल्यार्पण कर सम्मान किया गया एवं शीघ्र से शीघ्र शिक्षक समस्याओं को निस्तारण हेतु एक ज्ञापन देने की रणनीति बनाई गई। इस अवसर जिला संगठन मंत्री राहुल त्यागी ,जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक खरे,जिला सह मीडिया प्रभारी अमित सोनी, ब्लाक बबीना मंत्री प्रदीप चौरसिया,उपाध्यक्ष अजहर अली एवं संजय चौरसिया, मीडिया प्रभारी मृतंजय मिश्रा,प्रचार मंत्री भैया लाल ,रमन खरे,शशिकान्त खरे,अनुपमा अग्रवाल,अनुपमा रावत, डॉ मनोज सोनी, कैलाश शाक्य, पुष्प लता, ज्योत्सना, कामिनी शर्मा ,अरविंद शर्मा, ज्योति मिश्रा, उषा सिंह, शिखा सिंह, रमन खरे ,ममता कुशवाहा, अनुपमा अग्रवाल, अनुपमा रावत, सुधीर चौरसिया ,धर्मेंद्र ,सपना जैन ,वीरेंद्र बघेरिया आदि उपस्थित रहे।संचालन जिला महामंत्री पंकज कुमार तिवारी एवं आभार अभिषेक खरे ने व्यक्त किया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





