Home उत्तर प्रदेश सैफई जाकर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धाजंलि अर्पित की

सैफई जाकर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धाजंलि अर्पित की

26
0

झांसी। आज दिनांक 14अक्टूबर 2022को पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने सैफई जाकर देश के पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धाजंलि अर्पित की और उनके सुपुत्र पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें सांत्वना दी। उन्होनें कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने रक्षा मंत्री रहते हुए परमाणु संधि एवं सैनिकों को उचित सम्मान दिलाये जाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए। बुन्देलखण्ड के विकास के लिए आधारभूत कार्य किए।वह प्रखर समाजवादी,सामाजिक परिवर्तन के पक्षधर और साम्प्रदायिक सद्भाव के हिमायती थे। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलवान सिंह यादव, रमेश चंद यादव,अजय जैन, कुलदीप यादव एवं नरेन्द्र यादव शामिल रहें।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here