झांसी। आज गांधी जयंती पर न्यायालय परिसर और कलेक्ट्रेट में गांधी जयंती मनाई गई।2 अक्टूबर 2022 को जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झांसी जफीर अहमद द्वारा गांधी जयंती के पावन अवसर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण एवं पुष्प अर्पित कर न्यायालय परिसर, झांसी में अर्न्तराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया गया। जिसके पश्चात राम धुन एवं राष्ट्रगान गाया गया। ईश्वर शरण कन्नौजिया, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झांसी द्वारा उपस्थित सभी को महात्मा गाँधी के बताये अहिंसा के रास्ते पर चलने का संदेश दिया एवं अपने वक्तव्य में अहिंसा के सिद्धान्त के विकास व गाँधी जी द्वारा सत्य अहिंसा के पथ पर आगे बढकर स्वतन्त्रता आन्दोलन में दिये गये उनके योगदान व वर्तमान परिवेश में अहिंसा की प्रासंगिकता बतायी। इस अवसर पर न्यायालय परिसर के समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, सचिव / सदस्य, विद्वान अधिवक्तागण उपस्थित रहे। वही जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी (न०नि०) द्वारा निर्देशित किया गया है कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2022 माह नवम्बर दिसम्बर, 2022 में कराया जाना प्रस्तावित है। अतएव निर्वाचन कार्य हेतु अपने विभाग / कार्यालय के अधिकारियों/कर्मचारियों की संख्यात्मक सूचना प्रपत्र-1 (पत्र के साथ संलग्न) में भरकर दिनांक 20 अक्टूबर, 2022 उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। तत्पश्चात संलग्न प्रपत्र -2 में दिये गये Field को Online Feed कराये जाने हेतु ऑफिस इंजार्च को अपने स्तर पर अधिकारियों / कर्मचारियों का डेटा संकलित कर दिनांक 15.11.2022 तक प्रत्येक दशा में प्रारूप-1 पर उल्लिखित Login ID एवं Password के माध्यम से कार्मिकों का विवरण फीड करना होगा। प्रारूप-1 में उन्ही अधिकारियों / कर्मचारियों की संख्या भरी जानी है, जिनका ग्रेड पे- 8900 या उससे कम हो। अतः उपरोक्त के क्रम में अपने विभाग / कार्यालय के अधिकारियों / कर्मचारियों कीसंख्यात्मक सूचना प्रपत्र-1 (पत्र के साथ संलग्न) में भरकर दिनांक 15 अक्टूबर, 2022 तक जिला निर्वाचन कार्यालय कलैक्ट्रेट, झांसी में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






