
झांसी। शासन की मंशा है अपराधी सलाखों में रहे। प्रदेश में कानून का राज कायम रहे। इसी मंशा के चलते अभियोजन पक्ष अपराधियों को सजा दिलाने पर लगातार प्रयासरत है। शुक्रवार को शासकीय अधिवक्ता मृदुल कांत और उनकी टीम ने बबीना थाना क्षेत्र पहुंच कर एक वर्ष पूर्व हुई हत्याकांड की घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।शासकीय अधिवक्ता मृदुल कांत श्रीवास्तव ने बताया की शासन की मंशा के अनुरूप अपराधियों हत्यारों को अधिक से अधिक सजा दिलाए जाने का कार्य अभियोजन पक्ष भी कर रहा है। उन्होंने बताया की 15 जनवरी 2021 को बबीना थाना क्षेत्र में मोहसिन कुरैशी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। मुकदमा ट्रायल पर पहुंच चुका है, हत्यारों को सजा दिलाए जाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। इसी के चलते आज वह अपने अधिवक्ता साथी रवि प्रकाश गोशवामी, बबीना थाना प्रभारी और पुलिस टीम के साथ घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और क्राइम सीन भी दोहराया गया। उन्होंने कहा अभियुक्तों को सजा होगी और पीड़ित को न्याय मिलेगा।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





