Home Uncategorized डांक कांवड़ यात्रा के समापन पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, नई राहें...

डांक कांवड़ यात्रा के समापन पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, नई राहें एनजीओ ने कराया विशाल भंडारा

39
0

झांसी। आतिया तालाब स्थित सेन मंदिर परिसर में सावन सोमवार डांक कांवड़ यात्रा के समापन अवसर पर नई राहें एनजीओ संस्था के तत्वावधान में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल नजर आया और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए संस्था के सदस्य जुटे रहे।

नई राहें संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक प्रसाद वितरित किया। संस्था की प्रियंका गुप्ता ने बताया कि भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के साथ समाजसेवा और जरूरतमंदों की सेवा करना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है।

भंडारे के आयोजन में अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता, मनोज विश्वकर्मा गीता साहू, शीलेजा तिवारी, नीलम यादव, सनी यादव, अमित यादव, अंकित चौधरी, डॉ विजय एवं राजेश सोनी सहित संस्था के अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने व्यवस्थाओं में सहयोग करते हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

आयोजन के समापन पर संस्था के सदस्यों ने भंडारे में सहयोग करने वाले सभी लोगों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here