
झांसी। खत्री समाज के नव निर्वाचित अध्यक्ष भाजपा नेता कमल सहगल का समाज के लोगों ने हार माला पहना कर स्वागत सम्मान किया।
खत्री समाज के वरिष्ठ नागरिक दिलीप सहगल,कमल सहगल, अजय सहगल द्वारा मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में समाज के नव निर्वाचित अध्यक्ष कमल सहगल का हार माला पहना कर स्वागत सम्मान किया। इस दौरान कमल सहगल ने समाज के सभी लोगों को एक जुट करने और समाज की हर छोटी बड़ी समस्या को बड़े मंच तक लाकर निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

