झांसी। आज प्रातः 8:00 बजे सहायक रिटर्निंग ऑफिसर/जिलाधिकारी गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने झांसी- इलाहाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन- 2026 की मतदान प्रक्रिया का विभिन्न बूथ पर जाकर निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली और निर्देश दिए। झांसी-इलाहाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन-2026 की मतदान प्रक्रिया जनपद झांसी के मतदान केंद्रों पर प्रातः 08:00 बजे से मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। मतदान प्रक्रिया के दौरान सहायक रिटर्निंग ऑफिसर/जिलाधिकारी गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने सर्वप्रथम बुन्देलखण्ड महाविद्यालय में बने 04 मतदेय स्थल का निरीक्षण किया, वहां उन्होंने पुलिस बल की तैनाती के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को देखा तथा मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आर्य कन्या इंटर कॉलेज में बने 02 मतदान केंद्रों पर मतदान की कार्यवाही को देखा।भ्रमण के दौरान जिला अधिकारी गौरांग राठी ने मतदाताओं से संवाद स्थापित किया और निष्पक्ष स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। जनपद में निष्पक्ष ,शुचिता पूर्ण और पारदर्शी ढंग से निर्वाचन मतदान संपन्न कराए जाने के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर/ जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया तथा उचित निर्देश दिए गए। मतदान प्रक्रिया के दौरान जिलाधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विकास खण्ड में बने मतदेय स्थल का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीठासीन अधिकारी से कुल मतदाताओं के सापेक्ष अब तक मतदाताओं द्वारा मताधिकार का प्रयोग किया गया की जानकारी ली तथा अन्य व्यवस्थाओं का भी परीक्षण किया। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर/जिलाधिकारी गौरांग राठी ने आज जनपद में झांसी इलाहाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन- 2026 की सकुशल मतदान प्रक्रिया संपन्न होने पर जनपद झांसी के समस्त प्रशासनिक अधिकारी/पुलिस अधिकारी सहित मतदान प्रक्रिया से जुड़े अन्य अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया और उन्हें बधाई दी। इन बूथों के अतिरिक्त भी जिलाधिकारी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। मतदाताओं से बात करते हुए उन्होंने मतदान हेतु प्रेरित करने की अपील की, उन्होंने कहा कि सभी निष्पक्ष और निडर होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष सैनी, एडीएम राहुल कुमार यादव सहित पुलिस बल व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
