Home आपकी न्यूज़ नारायण बाग में चले लाठी डंडे सरिया हुआ पथराव, दो घायल

नारायण बाग में चले लाठी डंडे सरिया हुआ पथराव, दो घायल

38
0

झांसी। नारायण बाग में युवकों के दो गुटों में जमकर लाठी डंडा सरिया चले, ओर पथराव भी हुआ, इस घटना में एक ही गुट के दो युवकों के सर फट गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के शंकर सिंह का बगीचा निवासी राज यादव यादव अपने मित्र अस्येंद्र यादव और अन्य साथियों के साथ बड़ागांव गेट बाहर स्थित नारायण बाग में सोमवार की शाम को क्रिकेट खेलने गया था। वही शिवाजी नगर निवासी शिवम पटेल अपने दर्जनों साथियों के साथ वहां मौजूद था। तभी किसी बात को लेकर दोनो गुटों में कहा सुनी हो गई और देखते ही देखते दोनो ओर से पथराव लाठी डंडा ओर सरिया चलने लगे। युवकों के गुटों का खूनी संघर्ष देख पार्क में घूमने आए लोगों में भगदड़ मच गई दहशत का माहौल बन गया। करीब आधा घंटे तक चले इस खूनी संघर्ष में दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वही एक गुट मौके से भाग निकला था। घायल राज यादव ने पुलिस में लिखित तहरीर देते हुए बताया की वह सोमवार की शाम करीब चार बजे अपने साथी अस्येंद ओर अपने साथियों के साथ पार्क में खेल रहा था तभी शिवम पटेल अपने दर्जनों साथियों के साथ हाथ में लाठी डंडा सरिया लेकर आया और हमला कर दिया जिससे वह दोनो घायल हो गए और हमलावर धमकी देकर भाग गए। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्यवाही शुरू कर दी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here