Home Uncategorized सम्मान से बढ़ता है हौसला, सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मी ऐसे...

सम्मान से बढ़ता है हौसला, सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मी ऐसे ही होंगे सम्मानित : एसएसपी

41
0

झांसी। अवैध असलाह, कारतूस की तस्करी करने वाली महिलाओं को सटीक सूचना पर पहुंच कर दबोचने वाली पीआरवी को एसएसपी ने सम्मानित करते हुए टीम को प्रशस्ति पत्र सौंप कर उनके सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। इस दौरान आईपीएस विकास कुमार ने कहा कि सम्मान से हौसला बढ़ता है और अच्छा सराहनीय कार्य करने की क्षमता भी पुलिस कर्मियों में आती है। ऐसे ही सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मी आगे भी सम्मानित होते रहेंगे।

सात अगस्त को पीआरवी 9702 को सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध महिलाएं बैग लेकर घूम रही है। इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर पीआरवी में तैनात कॉन्स्टेबल विक्रांत और होमगार्ड पुष्पेंद्र मौके पर पहुंचे। संबंधित थाना को सूचित कर महिला पुलिस से उनकी तलाशी ली गई। इस दौरान महिलाओं के कब्जे से एक देशी पिस्टल, दो तमंचे, तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। पीआरवी के इस सराहनीय कार्य की आज एसएसपी प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र सौंप कर दोनों का हौंसला बढ़ाया साथ ही एसएसपी ने कहा कि अच्छे कार्य करने वाले पुलिस कर्मी सम्मानित किए जायेंगे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here