Home उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा समिति का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा समिति का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

31
0

झांसी। एक सप्ताह पूर्व राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा समिति के दो पदो पर निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों को आज समिति के प्रति कार्य करने की गोनीयता की शपथ दिलाई गई।सीपरी बाजार हीरोज ग्राउंड स्थित आयोजित राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा समिति के शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में मुख्यातिथि कैप्टन डॉक्टर राजेश शर्मा समिति के उप संयोजक, जेके उदेनिया समिति के संरक्षक, सर्वेश पटेल संस्था के प्रदेश अध्यक्ष ने नए पदाधिकारी राष्ट्रीय डायरेक्टर संजय वामी और राष्ट्रीय संयोजक राष्ट्र भक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया को सेवा समिति की गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के पूर्व अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रवज्जलित कर शुभारंभ किया। वही अतिथियों का हार माला पहना कर स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन सेवा समिति के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सहारिया ने किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here