झांसी। आज अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा जनपद झांसी के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुशवाहा ने बताया कि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा झांसी जनपद के पदाधिकारियों का शपथ गण एवं सम्मान समारोह दिनांक 28 अगस्त 2022 दिन रविवार को दोपहर प्रातः 11:00 बजे से स्थानीय तुलसा विवाह घर गल्ला मंडी रोड झांसी में संपन्न होने जा रहा है। जिसमें अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुशवाहा राकेश महतो, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री बसावन भगत, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री लोकमान सिंह राजपूत, मनोज कुशवाहा राष्ट्रीय संगठन सचिव,राष्ट्रीय प्रधान महामंत्री श्री विनोद कुशवंशी, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री श्री हरगोविंद कुशवाहा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री जमुना प्रसाद कुशवाहा झांसी विधानसभा से चुनाव लड़े श्री सीताराम कुशवाहा राष्ट्रीय सचिव श्री गजेंद्र कुशवाहा प्रदेश महासचिव श्री सुरेंद्र कुशवाहा, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नंदू कुशवाहा शामिल होने आ रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष श्री नीरज कुशवाहा करेंगे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





