झाँसी।मार्केट संवाद के चतुर्थ स्थापना दिवस समारोह का आयोजन राजकीय संग्रहालय में किया गया। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से 10 हस्तियों को आइडियल ऑफ झांसी अवार्ड से सम्मानित किया गया । इसके अलावा मेधावी छात्र-छात्राओं और नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डन भी सम्मानित किए गए।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक रवि शर्मा महापौर रामतीर्थ सिंगल पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य उप नियंत्रक मनीष कुमार गुप्ता समाजसेवी डॉ संदीप सरावगी एवं व्यापारी नेता संजय पटवारी मौजूद रहे।समारोह में मॉडर्न ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की चेयरमैन शांति विश्वनाथन, समाज सेविका भूमिका सिंह, पुष्पेंद्र सिंह यादव , साकेत गुप्ता, समाज सेविका प्रीति बर्मा, युवा समाजसेवी प्रतीक वर्मा , अमरजीत रायकवार, एसके जायसवाल , चित्रांक द्विवेदी, दिलीप सिंघल को आइडियल ऑफ झांसी अवार्ड से सम्मानित किया गया। विधायक रवि शर्मा ने मार्केट संवाद के सामाजिक सरोकार की सराहना की।इस मौके पर बुंदेलखंड प्रेस वैलफेयर.सोसायटी के अध्यक्ष शीतल.तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार जगदीश तिवारी, गुरप्रीत कौर ,पंकज शुक्ला, अनुराग शास्त्री , ललित मिश्रा, विनय सिजरिया, अंबिका प्रसाद श्रीवास्तव, श्रीमती आराधना तिवारी, श्रीमती बबीता त्रिपाठी, श्रीमती सुनीता नामदेव, पुष्पा गायकवार, दयानिधि कौशिक समेत तमाम लोग मौजूद रहे । संचालन संपादक रवि त्रिपाठी ने किया। अंत में पत्रकार अनिल मौर्य ने आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





