Home उत्तर प्रदेश पाल समाज की टीम ने तोड़ी मटकी जीती 32 हजार की नकद...

पाल समाज की टीम ने तोड़ी मटकी जीती 32 हजार की नकद राशि

39
0

झांसी। पिछले कई वर्षो से जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित की जाने वाली दही मटकी फोड़ने का आयोजन इस वर्ष भी आयोजित किया गया। मटकी को पाल समाज की टीम ने तोड़कर 32 हजार रुपए की नकद राशि जीती।बड़ागांव गेट अंदर स्थित बांके बिहारी मंदिर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दही मटकी फोड़ने का आयोजन किया गया। इस आयोजन का शुभारंभ मटकी की पूजा अर्चना शहर कोतवाल तुलसीराम पांडे और मंदिर के संरक्षक भोला राजेश पुरोहित ने किया। टीमों ने मटकी फोड़ने के लिए पूरे जोश होश के साथ मटकी फोड़ने का प्रयास किया। टीमों में शंकर सिंह का बगीचा, यश पाल, शंभू अखाड़ा टीम राहुल पाल टीमों ने भाग लिया। मटकी लक्ष्मी गेट बाहर मां काली मंदिर कमेटी की ओर से 21 सौ रुपए नकद पुरस्कार से शुरू होकर 32 हजार 521 पर पहुंच गई। करीब चार घंटे चली टीमों की भारी मशक्कत के बाद पाल समाज ने मटकी तोड़ कर नकद पुरस्कार जीता। इस दौरान बड़ागांव गेट चौकी प्रभारी शिवजीत सहित पुलिस बल मौके पर शांति एवम सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे। वही व्यवस्था में कमेटी के सदस्य भोला शंकर सेन, अन्नू महाराज, ओम प्रकाश तिवारी आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here