
झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत चूड़ी वाली गली में तड़के मकान भरभरा कर जमींदोज हो गया। जिसमें मकान में मौजूद पति पत्नी दोनों मलबे में दब गए। चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग मौके पर दौड़े तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल पति पत्नी को मलबे से बाहर निकाल कर अपने वाहन से अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली थाना क्षेत्र चूड़ी वाली गली में रहने वाले मुकेश हयारण टाइपिंग का कार्य करते है। आज वह अपनी पत्नी श्रीमती सरोज के साथ घर पर मौजूद थे। तीन दिन से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश से मुकेश के मकान का पिछला हिस्सा जो कच्चा बना हुआ था। वह भरभरा कर सोमवार की सुबह गिर पड़ा। जिससे उसके मलबे में मुकेश और उसकी पत्नी श्रीमती सरोज दब गई। मलबे में दबने की घटना से चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

