Home उत्तर प्रदेश मजदूर की मौत, ठेकेदार और मकान मालिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

मजदूर की मौत, ठेकेदार और मकान मालिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

45
0

झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम अठोंनदना में मकान का निर्माण कार्य के दौरान सरिया बांधते समय करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की मौत पर आक्रोशित परिजन थाना प्रेमनगर पहुंचे जहां पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर लापरवाही से कार्य कराने पर ठेकेदार और मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्रेमनगर थाना क्षेत्र के आजाद पुरा गाड़िया गांव निवासी तीस वर्षीय कमलेश सरिया बांधने का कार्य करता था। शुक्रवार को वह ग्राम अठोंनदना में रोहित पाल के मकान पर चल रहे निर्माण कार्य में सरिया बांधने का कार्य कर रहा था। तभी दोपहर को अचानक सरिया बांधते हुए एक सरिया ऊपर से निकली हाई टेंशन लाइन से छिल गया जिससे उसमे करंट आ गया। करंट की चपेट में आने से कमलेश की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोटमार्टम के लिए भेज दिया। इधर आज घटना से अक्रोशित परिजन थाना प्रेमनगर पहुंचे और कार्यवाही की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला ने परिजनों की तहरीर पर लापरवाही से कार्य कराने वाले मकान मालिक रोहित पाल और ठेकेदार बंटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here