झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के आज गंज में तड़के एक सिरफिरा युवक महिला के घर में घुस गया और अंदर से कुंडी बंद कर ली। महिला के शोर मचाने पर आस पास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर उसकी जमकर धुनाई की ओर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वही प्रेमनगर थाना क्षेत्र के भारत माता मंदिर के पीछे निकल नाले में रिटायर्ड रेल कर्मी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। फिलहाल उसकी मौत का कारण शराब के नशे में घटना होना बताया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक सीपरी बाजार के आजाद गंज में रहने वाली एक महिला के घर में सिरफिर युवक लाला निवासी पहुज नहर के पास रहने वाला सुबह करीब छह बजे महिला के घर में घुस गया और अंदर से कुंडी बंद कर ली। महिला के शोर मचाने पर आस पास के लोग मौके पर आ गए और युवक को पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई करते हुए पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही आखिर वह महिला के घर में क्यो घुसा था उसका क्या इरादा था। वही प्रेमनगर थाना क्षेत्र के भारत माता मंदिर के पीछे रेलवे कॉलोनी में नाले में आज सुबह एक 70 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई जिस पर उसकी शिनाख्त जानकी निवासी ईसाई टोला थाना प्रेमनगर के रूप में हुई। बताया जा रहा मृतक रेलवे से रिटायर्ड है और वह मंगलवार की शाम को घर से निकला था शराब के नशे में वह नाले में गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





