Home उत्तर प्रदेश केंद्र सरकार के इशारे पर किया जा रहा गांधी परिवार का उत्पीड़न

केंद्र सरकार के इशारे पर किया जा रहा गांधी परिवार का उत्पीड़न

23
0

झांसी। ईडी द्वारा नेशनल हेर्ल्ड केस में झूठे केस में कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गांधी का उत्पीड़न किया जा रहा यह आरोप लगाकर आज कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर उत्पीड़न रोके जाने की मांग की।बुधवार को कचहरी चौराहा स्थित गांधी उद्यान पार्क में कांग्रेस पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने सत्याग्रह करते हुए आरोप लगाया की केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर ईडी द्वारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। इस उत्पीड़न को रोका जाए। इस दौरान भगवान दास कोरी, शिवनारायण परिहार, सरला भदौरिया, एशिया सिद्धकी, इदरीश खान, बलवान सिंह यादव, राहुल रिछारिया, मुकेश अग्रवाल, अमीर चंद्र आर्य, सुनील राय, यूनिश खान, भारत राय, शाहरुख खान, आदि उपस्थित रहे। संचालन विवेक वाजपेई और आभार राहुल रिछारिया ने व्यक्त किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here