झांसी। उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी के शहरों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए हर जिले में अतिक्रमण दस्ता तैनात किया है। जनपद झांसी में भी अतिक्रमण दस्ता है, लेकिन आए दिन उस पर भेदभाव करने आरोप लगते रहते है। इसके बावजूद आम जनता की अतिक्रम की इस समस्या को यह दस्ता दूर नही कर पा रहा है।थाना सीपरी बाजार क्षेत्र शिवपुरी रोड पर शमशान घाट के पास लगने वाला सब्जी बाजार से पूरी सड़क घिर जाती है, जिसके चलते अभी कुछ माह पूर्व एक गर्भवती महिला की मौत हो गई थी और आज इसी अतिक्रमण के चलते डंफर की चपेट में आने से बाइक सवार रेल कर्मी की मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक सीपरी बाजार के मसीहा गंज कलसी का बगीचा निवासी सुनील श्रीवास रेलवे में कर्मचारी है। आज सुबह वह बाइक से शिवपुरी रोड स्थित सीपरी शमशान घाट के पास सब्जी लेने गया था। तभी विपरीत दिशा से आ रहे डंफर और सड़क के दोनो ओर सब्जी विक्रेताओं द्वारा फैलाया गया अतिक्रमण के चलते सुनील डंफर की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आपको बता दे की यह सब्जी विक्रेताओं के अतिक्रमण के चलते कुछ माह पूर्व एक गर्भवती महिला भी दुर्घटना का शिकार हुई थी और उसकी मौत हो गई थी। क्या इन सब्जी विक्रेताओं के अतिक्रमण के चंगुल में फस कर आम व्यक्ति यूं ही मरता रहेगा और प्रशासन उनके शवों का पोस्टमार्टम कराकर बस इसी प्रकार इतिश्री करता रहेगा, कोई ठोस उपाय नहीं निकाला जाएगा।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





